
Saiyaan Ke Roti: भोजपुरी एक्टर Khesari Lal Yadav और रानी के नए गाने ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा है Video
ABP News
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी गाना 'सईया के रोटी' इनदिनों यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है.
Khesari Lal Yadav Song Saiyaan Ke Roti: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाना 'सईया के रोटी' कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है. भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल के इस गाने 'सईया के रोटी' ने इंटरनेट की दुनिया पर तहलका मचा कर रख दिया है. इस गाने में एक्टर भोजपुर एक्ट्रेस रानी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं.
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का यह गाना 'सईया के रोटी' 16 नवंबर को ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. गाने में खेसारी लाल यादव देसी भोजपुरिया स्टाइल में धोती और बनियान पहने माथे पर लाल गमछा बंधे ड़ांस करते दिख रहे हैं. वहीं भोजपुरी स्टार रानी का 'सईया के रोटी' गाने में देसी के साथ मार्डन अवतार भी देखने को मिल रहा है. गाने में एक्ट्रेस गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर लगाए भी दिख रही हैं.