
Richest Indian Women: ये हैं देश की पांच सबसे अमीर महिलाएं, देखिए उनकी संपत्ति और कारोबार
Zee News
Richest Indian Women: Biocon फाउंडर किरन मजूमदार शॉ देश की सबसे अमीर महिला उद्दमी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर है.
नई दिल्ली: Richest Indian Women: हम हमेशा दुनिया में सबसे अमीर भारतीय पुरुषों की बात करते हैं, लेकिन समय है उन महिलाओं के बारे में बात करने का जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम से अपनी जिंदगी में एक मुकाम बनाया है और अब दुनिया या हिंदुस्तान की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार हैं. तो चलिए जानते हैं कि Hurun Global Rich List 2021 के मुताबिक कौन हैं देश की सबसे अमीर पांच महिला आंत्रप्रेन्योर्स. Biocon की फाउंडर किरन मजूमदार शॉ इस लिस्ट में भारत की सबसे अमीर महिला उद्दमी हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 4.8 बिलियन डॉलर है.More Related News