
Rhea Kapoor Wedding Reception: बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में अनिल कपूर ने किया धांसू डांस, देखिए ये मजेदार वीडियो
ABP News
एक्टर अनिल कपूर के घर में अभी तक शादी का माहौल है. बीती रात रिया कपूर की शादी के रिसेप्शन था, जिसमें अनिल कपूर ने खूब डांस किया. इसका एक वीडियो फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से हुई. शादी के अगले दिन अनिल कपूर ने अपने जुहू वाले बंगले पर ही रिसेप्शन दिया. रिया कपूर और करण बूलानी ने रिसेप्शन के मौके पर एक केक काटा. दोनों काफी खुश थे. रिया और करण की शादी का रिसेप्शन अनिल कपूर के घर पर ही हुआ. फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ खई सितारे शामिल हुए. रिया करण के रिसेप्शन में फराह खान, अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की.More Related News