![Palmistry: सीधा अंगूठा पैदा करता है अनूठा आत्मबल, बहुत कुछ बता देता है अंगूठा](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/12/06/b327c0b0966537d6259f505584d31db6_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Palmistry: सीधा अंगूठा पैदा करता है अनूठा आत्मबल, बहुत कुछ बता देता है अंगूठा
ABP News
Palmistry : ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अंग और उसके लक्षणों को देखकर भविष्य बताने की विधि बहुत पुरानी है. इसे सामुद्रिक शास्त्र या लक्षण शास्त्र भी कहते हैं.
Palmistry : अंगों की बनावट, रंग और व्यवहार के आधार पर मनुष्य के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जांच सकते हैं. हाथ का अंगूठा पूरी हथेली का प्रतिनिधित्व करता है. यह व्यक्तित्व की जानकारी देने में प्रबल भूमिका निभाता है. यह व्यक्ति की पूर्ण कहानी प्रथम दृष्टि में ही बयान कर देता है. दृढ़ अंगूठा प्रबल इच्छा शक्ति का द्योतक है तथा विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की दम रखता है.
दूसरी उंगलियों की तरह अंगूठा भी तीन भागों में बंटा होता है. पहला, मध्य और अंतिम भाग. ज्योतिष शास्त्र में अंगूठे के हर पोर का बहुत अधिक महत्व होता है. आइए जाने आपके भविष्य के बारे में आपका अंगूठा क्या कहता है.