
OPSC Recruitment 2021: ओडिशा सिविल सेवा प्रीलीमनरी परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ABP News
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने आगामी ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार एडमिट कार्ड OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा प्रीलीमनरी परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने OPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया है वे अपना एडमिट कार्ड OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 इस साल 27 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी . पेपर I सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर II दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. एग्जाम टाइमटेबल के अनुसार OPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 पांच क्षेत्रों बालासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर में आयोजित की जाएगी.More Related News