![Nora Fatehi Song: 'हाय गर्मी' और 'साकी-साकी' के बाद नोरा फतेही का नया धमाका, दिलबर गर्ल का Kussu Kussu महफिल लूटने को तैयार](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/11/09/4b77b7ee9dcd5e24af5595a4902e296f_original.jpeg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Nora Fatehi Song: 'हाय गर्मी' और 'साकी-साकी' के बाद नोरा फतेही का नया धमाका, दिलबर गर्ल का Kussu Kussu महफिल लूटने को तैयार
ABP News
Nora Fatehi Kussu Kussu Song: धमाकेदार डांस मूव्स से पहले की क्रेजी कर चुकी नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया गाना कल रिलीज होने वाला है.
Nora Fatehi Kussu Kussu Song: धमाकेदार डांस मूव्स से पहले की क्रेजी कर चुकी नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया गाना कल रिलीज होने वाला है. नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर गाने का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी रिलीज का अनाउंसमेंट किया है. दरअसल, जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव ज्यते 2' में एक बार फिर से नोरा फतेही अपने आइटम नंबर और डांस मूव्स से फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं. इस गाने का टाइटल है 'Kussu Kussu'.
इस गाने का एक छोटा सा वीडियो नोरा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है. गाने का ये टीजर वीडियो शेयर करते हुए नारो ने अपने फैंस को बेसब्री और ज्यादा करदी है. इसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने गाने को कल रिलीज करने का एलान किया है. यहां देखिए नोरा के इस गाने का छोटा सा वीडियो: