
Nobel Prize 2021| तीन लोगों को संयुक्त रूप से मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
The Quint
Nobel Prize 2021 in Physics| तीनों को कॉम्पलैक्स फिजिक्स सिस्टम को समझने में बड़ी मदद करने के लिए ये नोबेल दिया गया है. Syukuro Manabe and Klaus Hasselmann have been jointly awarded one half of the 2021 Nobel Prize
फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) का ऐलान हो चुका है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने फैसला लिया है कि इस साल फिजिक्स का नोबेल स्युकुरो मनाबे (Syukuro Manabe), क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) और जियॉर्जियो पारिसी को दिया जाएगा. इन तीनों को कॉम्पलैक्स फिजिक्स सिस्टम को समझने में बड़ी मदद करने के लिए ये नोबेल दिया गया है.ऐसे बांटा गया है नोबेल प्राइसद नोबेल प्राइस के ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया गया है कि, स्युकुरो मनाबे और क्लॉस हेसलमैन को संयुक्त रूप से फिजिक्स नोबेल प्राइस का आधा हिस्सा दिया गया है. दोनों को फिजिकल मॉडलिंग ऑफ अर्थ क्लाइमेट, क्वांटिफाइंग वैरिएबिलिटी और ग्लोबल वार्मिंग के आकलन को लेकर ये अवॉर्ड दिया गया है. इनके अलावा फिजिक्स नोबेल प्राइस का बाकी का आधा हिस्सा जियॉर्जियो परिसी को दिया गया है.ADVERTISEMENTइससे पहले मेडिसिन-फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया था. जिसमें दो अमेरिकी वैज्ञानिकों- डेविड जूलियस और एर्डम पटापोशियन को संयुक्त रूप से ये नोबेल दिया गया. दोनों को "टेम्प्रेचर एंड टच ' के लिए "रिसेप्टर्स' की उनकी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया.(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)ADVERTISEMENTPublished: 05 Oct 2021, 3:36 PM IST...