![Nobel Peace Prize 2021: मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/10/08/f0edce965571ea13d5391a886b6bc4d3_original.png?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Nobel Peace Prize 2021: मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार
ABP News
Nobel Peace Prize 2021: फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है.
Nobel Peace Prize 2021: इस साल के प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का एलान शुक्रवार को कर दिया है. फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष को लेकर 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार इन्हें दिया गया है. विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने की.
इससे पहले, गुरूवार को प्रतिष्ठित साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को दिया गया. उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी की स्थिति के चित्रण के लिए साहित्य में 2021 नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.