![Navratri 2021: सिंह कैसे बना मां दुर्गा का वाहन, इस रोचक कथा को पढ़ें जरूर](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/09/24/43afaf725192e599fb4b8c03f09c8fe1_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Navratri 2021: सिंह कैसे बना मां दुर्गा का वाहन, इस रोचक कथा को पढ़ें जरूर
ABP News
Navratri 2021: नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है. इससे मां भक्तों पर प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसती हैं.
Navratri 2021: नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के मानने वालों के बीच बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है. वैसे तो एक साल में कुल 4 नवरात्रि आती है, परंतु लोंगों के मध्य शारदीय नवरात्रि का विशेष स्थान होता है. साल 2021 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 7 अक्टूबर 2021 को है. इसमें भक्त गण मां दुर्गा के नव रूपों की पूजा करते हैं. प्रत्येक दिन इनके अलग रूप की पूजा करते हुए भक्त मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. हर बार की भांति इस बार भी मां दुर्गा सिंह पर सवार होकर भक्तों के पांडाल में अवतरित होंगी. यहां पर भक्त गण शेरावाली की विधि-विधान पूर्वक पूजा करेंगे. क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा सिंह की सवारी क्यों करती हैं? नहीं तो आइये जानें.
इस वजह से सिंह बना मां दुर्गा का वाहन