
Nag Panchami 2021: 13 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व है, राहु और केतु के प्रभाव को कम करने के लिए करें ये उपाय
ABP News
Nag Panchami 2021 Date: वृष राशि (Rahu in Taurus) में राहु और वृश्चिक राशि में केतु (Ketu in Scorpio) विराजमान हैं. राहु-केतु को शांत करने के लिए नाग पंचमी का पर्व शुभ माना गया है.
Nag Panchami 2021 Date in India: पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 13 अगस्त 2021, शुक्रवार को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाएगा. पौराणिक मान्यता के आधार पर नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है. इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है. सावन का महीना चल रहा है. सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है. भगवान शिव के गले में नाग देव लिपटे रहते है. नाग देवता भगवान शिव की गले की शोभा बढ़ाते हैं. इसलिए इस दिन भगवान शिव की भी विशेष पूजा की जाती है. भगवान शिव की पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं. नाग पंचमी पर नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा और रूद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है.More Related News