![MS Dhoni-Sakshi की शादी को पूरे हुए 11 साल, जानिए कैसे गुपचुप शादी कर सबको दिया था झटका](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/07/04/863633-dhoni-marriage.jpg)
MS Dhoni-Sakshi की शादी को पूरे हुए 11 साल, जानिए कैसे गुपचुप शादी कर सबको दिया था झटका
Zee News
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं. धोनी और साक्षी ने आज ही के दिन 2010 में एक दूसरे के साथ शादी की थी.
नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi) आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं. धोनी और साक्षी ने आज ही के दिन यानि की 4 जुलाई 2010 को एक दूसरे के साथ शादी की थी. इस कपल को लोग बहुत पसंद करते हैं और इनकी लव स्टोरी भी कमाल की रही है. अक्सर मैदान में अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आज से 11 साल पहले पूरी दुनिया को चौंका दिया था. धोनी ने साक्षी के साथ देहरादून के एक होटल में शादी कर ली थी. क्रिकेट में एक बड़ा नाम होने के बावजूद भी धोनी ने ये शादी गुप-चुप तरीके से की थी. बता दें कि धोनी ने साक्षी के साथ अपनी सगाई अपनी शादी से एक दिन पहले 3 जुलाई को ही की थी.More Related News