Mount Trishul Avalanche: उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटना में चार नौसेना अधिकारियों की मौत, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
ABP News
शुक्रवार को आए बर्फीले तूफान में अभी में नौसेना के एक अधिकारी और एक शेरपा लापता हैं. 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद चार अधिकारियों के पार्थिव शरीर ढूंढकर निकाला गया.
Mount Trishul Avalanche: उत्तराखंड की माउंट त्रिशूल पर एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आए नौसेना के चार अधिकारियों की मौत हो गई है. चारों अधिकारियों के पार्थिव शरीर को 24 घंटे से भी ज्यादा लंबे चले सर्च मिशन के बाद बर्फ से ढूंढ निकाले गए. शुक्रवार को आए बर्फीले तूफान में अभी भी नौसेना के अधिकारी और एक शेरपा लापता हैं.
घटना पर शोक जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "त्रिशूल पर्वत पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा रहे चार नौसेना कर्मियों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ. इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है."