
MHT CET 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगी परीक्षाएं
ABP News
MHT CET 2021: महाराष्ट्र CET 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि MHT CET 2021 को 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.
MHT CET 2021 Schedule: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2021) अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने ट्विटर के माध्यम से परीक्षा तिथियों की सूचना दी है. परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी और 10 अक्टूबर 2021 को समाप्त होंगी. उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने ट्विट कर दी जानकारीउच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने अपने ट्विट में जानकारी दी है कि, “ एकेडमिक ईयर 2021-22 के लिए, राज्य CET 15 सितंबर 2021 से 10 अक्टूबर 2021 तक उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न अंडरग्रेजुएट डिग्री और पोस्टग्रेजुएट डिग्री कोर्सेज के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा.More Related News