
March 2022 : 32 दिन बाद गुरु अस्त से होने जा रहे हैं 'उदित', इन राशियों को जॉब में तरक्की और धन की करा सकते हैं वृद्धि
ABP News
Horoscope, Guru Asta 2022 : नई दिल्ली के समयानुसार 27 मार्च 2022, रविवार को देव गुरु बृहस्पति 32 दिन बाद अस्त से उदित होने जा रहे हैं. जानते हैं इन राशियों का राशिफल (Rashifal).
Horoscope, Guru Asta 2022 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानि बृहस्पति ग्रह को अत्यंत शुभ ग्रह माना गया है. बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा गया है. इसी कारण इसे देव गुरु बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है. 32 दिन बाद अस्त गुरु (Jupiter combustion) अब उदित होने जा रहे हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी 2022, बुधवार को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर गुरु कुंभ राशि में अस्त हुए थे. गुरु ग्रह 27 मार्च 2022, रविवार को सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर इसी राशि में अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ रहे हैं. गुरु जब अस्त होते हैं तो मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. गुरु उदित होने पर इन तीन राशियों पर क्या प्रभाव डालने जा रहे हैं, आइए जानते हैं राशिफल.