
Mahabharat : भारत के सात राज्यों में आज भी मौजूद हैं महाभारत की सच्चाई के अद्भुत प्रमाण
ABP News
महाभारत युद्ध को लेकर उसकी वास्तविकता के कई उदाहरण आज भी पुरातत्व विभाग और वैज्ञानिक सबूतों से यथार्थ रूप में मिलते हैं. आइए जानते हैं भारत के वो पांच राज्य जहां आज भी महाभारत काल के सबूत मौजूद हैं.
Mahabharat : ग्रंथ के लिहाज से गीता के उपदेश यानी श्रीमद् भागवत में भी महाभारत घटित होने के प्रमुख उल्लेख हैं. इसके अलावा देश में कम से कम पांच ऐसे राज्य हैं, जहां आज भी महाभारत युद्ध से जुड़े प्रमाण पाए गए हैं. आइए जानते हैं इन पांच राज्यों के बारे में दिल्ली-मेरठ महाभारत के उद्योग पर्व के मुताबिक महायुद्ध से ठीक पहले श्री कृष्ण जी हस्तिनापुर गए थे. इस वक्त चंद्रमा रेवती नक्षत्र में था, जबकि हस्तिनापुर जाते हुए भगवान कृष्ण ने रास्ते में एक जगह रुक कर विश्राम किया. यह जगह वृक्षखला कही जाती थी. इसी तरह आज की दिल्ली महाभारत काल में इंद्रप्रस्थ भी कही जाती थी.More Related News