
Khatron Ke Khiladi 11 में Divyanka Tripathi हैं 'धक्कड़ गर्ल', सोशल मीडिया पर उनके फैन्स कर रहें हैं खूब तारीफ
ABP News
Divyanka Tripathi Fighter Plane Stunt: न केवल फैन्स बल्कि रोहित शेट्टी भी दिव्यांका त्रिपाठी का स्टंट देख दंग रह गए.
Divyanka Tripathi Fighter Plane Stunt: टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के सीजन में अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला और सौरभ राज जैन जैसे कंटेस्टेंट ने निडरता से स्टंट करके फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. लेकिन पहले दिन से ही सारी लाइमलाइट जिसने चुराई वो एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हैं. न केवल फैन्स और दर्शक बल्कि रोहित शेट्टी भी उनके स्टंट करने का जज्बा देख दंग रह गए. स्टंट पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 ने दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है. सप्ताहांत के एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक टास्क को पूरा करते हुए एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. A post shared by ColorsTV (@colorstv)More Related News