![Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा कल, पूजा-पाठ और व्रत पर पड़ेगा क्या 'चंद्र ग्रहण' का प्रभाव? जानें](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/11/18/071063f7aeb7b69dcd5ecf3df60e0660_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा कल, पूजा-पाठ और व्रत पर पड़ेगा क्या 'चंद्र ग्रहण' का प्रभाव? जानें
ABP News
Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को है, इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. धार्मिक दृष्टि से कार्तिक पूर्णिमा को विशेष बताया गया है. इस दिन पूजा,स्नान और दान को महत्वपूर्ण माना गया है.
Lunar Eclipse 2021, Kartik Purnima 2021: 19 नवंबर 2021, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इस तिथि को कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाता है. इस दिन तुलसी पूजा, देव दिवाली भी है.
चंद्र ग्रहण 2021 (Chandra Grahan 2021)कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है. आंशिक चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण भी कहा जाता है. आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता है. मान्यता के अनुसार सूतक नियमों का पालन तभी किया जाता है, जब पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनती है.