
Jupiter Transit 2022 : 13 अप्रैल को गुरु की स्थिति में होगा बड़ा परिवर्तन, विवाह में आने वाली बाधा होगी दूर
ABP News
Horoscope, April, Jupiter Transit 2022 : ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानि बृहस्पति ग्रह का शुभ ग्रह माना गया है. अप्रैल में इस ग्रह की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है.
Jupiter Transit in Pisces 2022 : अप्रैल का महीना सभी 12 राशियों के लिए खास होने जा रहा है. अप्रैल में देव गुरु बृहस्पति यानि गुरु ग्रह की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. वर्तमान समय में गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं.
गुरु राशि परिवर्तन 2022 (Jupiter Transit 2022)गुरु का अप्रैल के महीने में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2022, बुधवार को दोपहर 4 बजकर 57 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन गुरु मीन राशि में राशि परिवर्तन करेंगे. गुरु का यह गोचर मेष से मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगा.
More Related News