
Jupiter Transit 2022 : आज शाम सबसे बड़े ग्रह 'बृहस्पति' का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
ABP News
Horoscope, 13 April, Jupiter Transit 2022 : राहु-केतु के बाद अब देव गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. ये परिवर्तन आज ही हो रहा है. जानते हैं इन राशियों पर प्रभाव.
Jupiter Transit in Pisces 2022 : कल राहु-केतु का राशि परिवर्तन हो चुका है. आज यानि 13 अप्रैल को सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु यानि बृहस्पति का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, लगभग 28 घंटे के बाद तीन ग्रहों का परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. गुरु को ज्योतिष शास्त्र में अति महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. इसलिए इसका राशि बदलना देश-दुनिया को भी प्रभावित करने जा रहा है.
गुरु राशि परिवर्तन 2022 (Jupiter Transit 2022)13 अप्रैल 2022, बुधवार को दोपहर 4 बजकर 57 मिनट पर गुरु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन गुरु मीन राशि में राशि परिवर्तन करेंगे. गुरु का यह गोचर मेष से मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगा.