Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
ABP News
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश आने वाले वक्त में खेल के लिए भी जाना जाएगा.
सिमडेगा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यहां एस एस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन किया है. इस मौके पर सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए कहा कि हॉकी को उसकी पराकाष्ठा पर पहुंचाने और खिलाड़ियों को उम्दा संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वह स्टेडियम की आधारशिला रख रहे हैं.
यहां आयोजित प्रतियोगिता की गूंज दूर तक जाएगी- मुख्यमंत्री
More Related News