
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का चैम्पियन बनना तय... बन रहा है ये दिलचस्प संयोग
AajTak
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में है. मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीता है और वो सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी पर है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है. मुंबई ने शुरुआती पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की थी. मगर हार्दिक पंड्या की अगुवाई में इस टीम ने अब बैक टू बैक (लगातार) चार मैच जीत लिए है. पांच बार की चैम्पियन मुंबई के अब 9 मैचों में 5 जीत से 10 अंक हो चुके हैं और वो प्लेऑफ की रेस में मजबूती से आ चुकी है. अब मुंबई अपने अगले मुकाबले में आज (27 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना करेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.
...तो मुंबई इंडियंस का खिताब जीतना पक्का!
देखा जाए तो साल 2020 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुंबई इंडियंस ने एक आईपीएल सीजन में लगातार 4 मैच जीते हैं. जब 2020 में मुंबई इंडियंस ने ऐसा किया था, तो वो पांचवीं बार आईपीएल चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. अब देखना होगा कि इस बार ये दिलचस्प संयोग मुंबई इंडियंस के लिए कितना लकी साबित होता है.
बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में है. मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीता है और वो सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की बराबरी पर है. पहले दो आईपीएल में मुंबई इंडियंस लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. मुंबई इंडियंस ने पहली बार 2010 में अपनी छाप छोड़ी, जब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई उपविजेता बनी.
इसके बाद साल 2013 के सीजन के दौरान रिकी पोंटिंग की जगह रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली. उस सीज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीतकर सचिन तेंदुलकर को यादगार विदाई दी. फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी चैम्पियन बनने में कामयाब रही.
IPL में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 2008- पांचवें स्थान पर 2009- सातवें स्थान पर 2010- उपविजेता 2011- प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, तीसरे स्थान पर 2012- प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, चौथे स्थान पर 2013- आईपीएल चैम्पियन 2014- प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, चौथे स्थान पर 2015- आईपीएल चैम्पियन 2016- पांचवें स्थान पर 2017- आईपीएल चैम्पियन 2018- पांचवें स्थान पर 2019- आईपीएल चैम्पियन 2020- आईपीएल चैम्पियन 2021- पांचवें स्थान पर 2022- दसवें स्थान पर 2023- प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, चौथे स्थान पर 2024- दसवें स्थान पर

इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदाना ने इतिहास रचते हुए T20I क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट झटके, जो पुरुष या महिला क्रिकेट में पहली बार हुआ. यह कारनामा हुआ बाली में, इंडोनेशिया बनाम कंबोडिया पहले T20I मुकाबले के दौरान... प्रियंदाना ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक पूरी की और अगले दो विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया. पूरे ओवर में कंबोडिया सिर्फ एक रन बना सकी.

ईशान किशन ने दो साल की खामोशी के बाद टीम इंडिया में वापसी की है. दिसंबर 2023 में निजी कारणों से ब्रेक लेने के बाद उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छिन गया था. इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन किया, विशेषकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को पहला खिताब दिलाया और टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.

श्रीलंका के खिलाफ पहले महिला टी20I में आठ विकेट की शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने विशाखापत्तनम के सिम्हाचलम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 69 रन की पारी से भारत ने 122 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया. गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन और टीम के संतुलित खेल से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

'दिखावे के लिए फिट होने का क्या मतलब'... रोहित शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान
अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा की फिटनेस में आए बदलाव पर अपनी राय रखते हुए कहा कि फिटनेस को सिर्फ दिखावे के लिए नहीं अपनाना चाहिए. उन्होंने बताया कि रोहित पहले भी फिट और फुर्तीले खिलाड़ी थे, भले ही लोगों की राय कुछ भी रही हो.









