
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए शूट के बीच रोहित की मस्ती, बेटी समायरा संग डांस करते भी दिखे
ABP News
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए एक शूट करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस शूटिंग के दौरान सेट पर हुई मस्ती को अपने फैंस के साथ साझा किया है. इस वीडियो में वह अपनी बेटी समायरा के साथ डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं.
शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे का यह वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है, 'कैंपेन का वह हिस्सा जिसे आप देख नहीं सकते.' इस वीडियो में रोहित थोड़ा हटके नजर आ रहे हैं. आमतौर पर वह शांत नजर आते हैं लेकिन यहां वह शूटिंग स्टाफ के साथ बेहद दिलखुश दिखाई दे रहे हैं.
More Related News