![IPL 2021 MI vs DC: Ishan Kishan हुए बदकिस्मती का शिकार, अजीबो गरीब तरीके से गंवाया विकेट](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/04/21/809831-ishan-kishan-out.jpg)
IPL 2021 MI vs DC: Ishan Kishan हुए बदकिस्मती का शिकार, अजीबो गरीब तरीके से गंवाया विकेट
Zee News
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अमित मिश्रा (Amit Mishra) की गेंद पर वो इस तरह से आउट हुए जिसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं थी.
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मुकाबला में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा मुंबई की तरफ से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस पारी में उन्होंने 1 चौका और एक छक्का लगाया.More Related News