
IPL 2021: मुंबई इंडियंस की ओर से IPL खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, 20 लाख में बिके
NDTV India
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Son) अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर भी थी. अर्जुन के ऑक्शन को लेकर कई तरह से कयास पहले भी लग रहे थे. आखिरकार ऑक्शन के अंत में अर्जुन के नाम की घोषणा हुई और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी ने पहली बोली लगाई
IPL 2021 Auction: आईपीएल ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस सबसे महंगे बिके, मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खऱीदा. मॉरिस आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं. वहीं, इस ऑक्शन में हर किसी की नजर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Son) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर भी थी. अर्जुन के ऑक्शन को लेकर कई तरह से कयास पहले भी लग रहे थे. आखिरकार ऑक्शन के अंत में अर्जुन के नाम की घोषणा हुई और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी ने पहली बोली लगाई. मुंबई इंडियंस के बोली लगाने के बाद फिर किसी दूसरी टीम ने अर्जुन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. आखिर में अर्जुन अपनी बेस प्राइस 20 लाख में बिके और मुंबई में शामिल हुए.More Related News