
IPL 2021: दिल्ली से मिली करारी हार के बाद धोनी को देना पड़ा 12 लाख का जुर्माना
NDTV India
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ टीम के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. तीन बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में शनिवार को ऋषभ पंत की अगुआई वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2021 (IPL 2021) मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी.More Related News