![IPL 2021 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप से जुड़े कप्तान रोहित शर्मा, ऐसे हुआ स्वागत..देखें Video](https://c.ndtvimg.com/2021-03/tmsa3mu_rohit-sharma-instagram_625x300_29_March_21.jpg)
IPL 2021 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप से जुड़े कप्तान रोहित शर्मा, ऐसे हुआ स्वागत..देखें Video
NDTV India
IPL 2021: भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), उनके भाई क्रुणाल (Krunal pandya) और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स (MI) की टीम से जुड़ गये
IPL 2021: भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), उनके भाई क्रुणाल (Krunal pandya) और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से पहले सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स (MI) की टीम से जुड़ गये. ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल थे। भारत ने रविवार को पुणे में तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी. मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है.More Related News