
IPL 2021: अर्जुन तेदुलकर अब इस साल नहीं कर पाएंगे IPL में डेब्यू, मुंबई इंडियंस टीम से हुए बाहर
NDTV India
IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक बड़ी खबर आई है, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) चोटिल हो गए हैं और अब वो इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे
IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक बड़ी खबर आई है, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) चोटिल हो गए हैं और अब वो इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को बताया कि गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर चोट के कारण आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शेष सत्र के लिए बाहर हो गए हैं, गत चैंपियन ने अर्जुन की जगह सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल कर लिया है. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, " आईपीएल 2021 के शेष सत्र के लिए अर्जुन तेंदुलकर की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर सिमरजीत सिंह को शामिल कर लिया है. "दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वारंटीन पूरी कर लिया है और अब टीम के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया है.