
Independence Day 2021: मुंबई कांग्रेस ने निकाली 'तिरंगा गौरव यात्रा', BMC चुनाव से पहले किया शक्ति प्रदर्शन
ABP News
Independence Day 2021: मुंबई कांग्रेस की इस तिरंगा गौरव यात्रा में पार्टी के कई बड़े नेता शरीक हुए. सैकड़ों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता ने बैंड बाजे के साथ तिरंगा गौरव यात्रा का आयोजन किया.
Independence Day 2021: मुंबई में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस की तरफ से 'तिरंगा गौरव यात्रा' का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र कांग्रेस से जुड़े कई कद्दावर नेता इस तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे जहां तिरंगा और कांग्रेस का झंडा लहरा कर स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले, मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भाई जगताप, संजय निरुपम और चरण सिंह सप्रा तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे. इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर भी लिया. साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया. मुंबई की सड़कों पर आज कई दिनों बाद कांग्रेस की ‘ताकत’ देखने को मिली. हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा और तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा में निकले. मुंबई के लोखंडवाला इलाके में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ. बैंड बाजे के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता दिखाई दिए.More Related News