
IAS Success Story: झारखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर Yash Jaluka बने यूपीएससी टॉपर, जानें किस स्ट्रेटजी से से हुए सफल
ABP News
Yash Jaluka Success Story: यश जालुका की 12वीं तक की पढ़ाई झारखंड में हुई, जिसके बाद दिल्ली से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
Success Story Of IAS Topper Yash Jaluka: आज आपको यूपीएससी सिविल सेवा (UPSC CSE 2020) में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त करने वाले यश जालुका (Yash Jaluka) की कहानी बताएंगे. झारखंड के एक छोटे से गांव के रहने वाले यश ने कड़ी मेहनत और डेडीकेशन की बदौलत यूपीएससी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. खास बात यह रही कि यश ने यूपीएससी की तैयारी के लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं ली और खुद की मेहनत से सफलता हासिल कर सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया.
ऐसे शुरू हुआ सिविल सेवा का सफर यश जालुका मूल रूप से झारखंड में धनबाद जिले के झरिया के रहने वाले हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई अपने राज्य में की और उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चले गए. दिल्ली में उन्होंने बीकॉम और उसके बाद कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और तैयारी में जुट गए. उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी की बदौलत सफलता हासिल करने की ठान ली.