![Horoscope Today 5 November 2021: वृष, कर्क और मकर राशि वालों को हो सकता है नुकसान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/11/04/9a3e462c77a265370fa7d1f9a7610f23_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Horoscope Today 5 November 2021: वृष, कर्क और मकर राशि वालों को हो सकता है नुकसान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
ABP News
Horoscope Today 5 November 2021: मेष, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए 5 नवंबर 2021 का दिन विशेष है.आज से कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है. सभी राशियों का आइए जानते हैं राशिफल (Aaj Ka Rashifal).
Horoscope Today 5 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 5 नवंबर 2021 शुक्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अमावस्या की तिथि है. आज से कार्तिक मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है. शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में विराजमान है. आज विशाखा नक्षत्र रहेगा. ग्रहों की चाल आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव डाल रही है, आइए जानते हैं. मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल.
मेष- आज के दिन मेहमानों का आगमन हो सकता है दिल से स्वागत कर प्रसन्नता का माहौल बनाएं. यदि किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो विचारों के बजाय सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए. आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहें अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है. कर्मक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोग आर्थिक रूप से काफी परेशान दिखाई देंगे, लेकिन भविष्य के लिए तैयार रहना होगा. हेल्थ में अपने डेली रूटीन को ठीक करना चाहिए जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ हो सके. भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिंता रहेगी, उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें.