![Horoscope Today 2 November 2021: धनतेरस पर ग्रहों की चाल मेष से मीन राशि तक के लोगों को कर रही है प्रभावित, जानें राशिफल](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/08/08/8677740dbfb15bcf32eb5ed79e0fee99_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Horoscope Today 2 November 2021: धनतेरस पर ग्रहों की चाल मेष से मीन राशि तक के लोगों को कर रही है प्रभावित, जानें राशिफल
ABP News
Horoscope Today 2 November 2021: वृषभ और कर्क राशि वालों के लिए 2 नवंबर 2021 का दिन विशेष है. सभी राशियों का आइए जानते हैं राशिफल (Aaj Ka Rashifal).
Horoscope Today 2 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 2 नवंबर 2021 मंगलवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. मंगलवार को कन्या राशि में चंद्रमा विराजमान रहेगा है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज धनतेरस का पर्व है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं. आज का राशिफल.
मेष- आज के दिन प्रसन्नता को कम न होने दें, तो वहीं दूसरी ओर समय का उपयोग करने में सफल होंगे. ऑफिस में सहकर्मियों से मीठे शब्दों का प्रयोग करना बेहद जरूरी है, नहीं तो विवादों में घिर सकते हैं. व्यवसाय में लाभ मिलने के साथ-साथ मान-सम्मान और उच्च स्तर तक पहुंचने में सफल होंगे. युवा वर्ग की कल्पना शक्ति बढ़ती नजर आ रही है. हेल्थ में जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है वह आज के दिन खाली पेट रहने से बचना चाहिए, एक साथ भोजन करने के स्थान में थोड़ा-थोड़ा करके खाना बेहतर होगा. कर्तव्यों का निर्वहन करें मां लक्ष्मी आपके सभी विघ्नों को हर लेंगी.