
Horoscope Today 16 February 2022: मेष, कन्या और धनु राशि वाले न करें ये काम, जानें राशियों का राशिफल
ABP News
Horoscope Today 16 February 2022, Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए 16 फरवरी 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 16 February 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 16 फरवरी 2022 बुधवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा. आज आश्लेषा नक्षत्र है. आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष- आज के दिन से ही अपने नियमों को पक्का कर लेना आपके लिए उत्तम रहेगा. सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को तो खासकर इस ओर ध्यान देना चाहिए. ऑफिशियल कार्य न बन पाने पर सहकर्मियों से कहा सुनी हो सकती है यदि टीम को डील करते हैं तो उनके कार्य पर पैनी निगाह बना कर रहें. डेयरी का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा, वहीं दूसरी ओर मार्केट में डेरी के सामान की डिमांड बढ़ेगी. कम से कम ऑयली फूड सेवन व हाइजैनिक रहना सर्वोत्तम होगा. छोटे बच्चों को टॉफी का वितरण कर सकते हैं उनके आशीर्वाद से आपको लाभ प्राप्त होगा.