![Holi 2021 Date: होली कब मनाई जाएगी? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, महत्व और मनाने का तरीका](https://c.ndtvimg.com/2021-03/i7kbnhh_holi650_650x400_18_March_21.jpg)
Holi 2021 Date: होली कब मनाई जाएगी? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, महत्व और मनाने का तरीका
NDTV India
Happy Holi 2021 Muhurat: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है. वहीं, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार हर साल मार्च के महीने में आता है. इस बार होलिका दहन 28 मार्च और रंगों वाली होली 29 मार्च सोमवार के दिन (Holi 2021) मनाई जाएगी. हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार होली (Holi) को भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के अलग-अलग कोनों में रह रहे हिन्दू बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.
Happy Holi 2021 Muhurat: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है. वहीं, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार हर साल मार्च के महीने में आता है. इस बार होलिका दहन 28 मार्च और रंगों वाली होली 29 मार्च सोमवार के दिन (Holi 2021) मनाई जाएगी. हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार होली (Holi) को भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के अलग-अलग कोनों में रह रहे हिन्दू बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. देश के कई हिस्सों में होली के त्योहार की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हो जाती है. मथुरा, वृंदावन, गोवर्द्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना की होली तो बेहद मशहूर हैं. इनमें भी बरसाना की लट्ठमार होली का आनंद तो देखते ही बनता है.More Related News