
Heart Disease: हर साल दिल की बीमारी से होती हैं सबसे ज्यादा मौतें, ऐसे रखें दिल का ख्याल
Zee News
दुनियाभर में हर साल सबसे ज्यादा मृत्यु दिल की बीमारी के कारण होती हैं। इससे बचाव के लिए आप यहां बताए गए टिप्स से अपने दिल का ख्याल रखें।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारी (Heart Disease) हर साल दुनियाभर में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। जिससे तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। दिल की बीमारी के लक्षण (Heart Disease Symptoms) शरीर में पहले से दिखने लगते हैं, जिन पर ध्यान देकर आप इस खतरे को टाल सकते हैं। दिल की बीमारियों को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी सीवीडी (Cardiovascular Disease) भी कहा जाता है। कुछ एहतियात और सावधानी बरतकर आप दिल की बीमारी से जान जाने का खतरा कम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन जरूरी सावधानियों और हार्ट डिजीज के बारे में जानेंगे। सबसे पहले हम जानते हैं कि दिल की बीमारियां कितने प्रकार की हो सकती हैं।More Related News