![Grapes For Health: क्या आपको अंगूर बहुत पसंद हैं? ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/02/15/d20c81af09b72acfd36343bc27fa1822_0.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Grapes For Health: क्या आपको अंगूर बहुत पसंद हैं? ज्यादा खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
ABP News
Grapes For Health: अंगूर का ज्यादा मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा अंगूर खाने से वजन बढ़ता है और किडनी को भी नुकसान हो सकता है.
Side Effects Of Grapes: अंगूर का खट्टा मीठा स्वाद खाने में बहुत अच्छा लगता है. कुछ लोगों को अंगूब बहुत पसंद होते हैं. अंगूर खाने से शरीर को कई विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. स्वास्थ्य के लिए अंगूर काफी फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा अंगूर खाने से आपको कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं. अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से वजन बढ़ (Weight Gain) जाता है. अंगूर काफी मीठे होते हैं ज्यादा खाने से किडनी (Kidney) से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा रहता है. इसलिए आपको सीमित मात्रा में ही अंगूर का सेवन करना चाहिए. जानते हैं ज्यादा अंगूर खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
अंगूर खाने से सेहत को नुकसान