
GATE 2022 Result: जारी हुए गेट 2022 परीक्षा के नतीजे, यहां देखें
ABP News
गेट परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.
गेट 2022 के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं.
गेट 2022 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में 5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया गया था. अभ्यर्थी 21 मार्च से GATE 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. GATE स्कोर कार्ड GATE 2022 वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. गेट 2022 का स्कोर घोषणा से तीन वर्ष बाद तक के लिए वैध होगा.
More Related News