)
Forbes richest list 2024: गौतम अडानी से काफी आगे निकले मुकेश अंबानी, चेक करें टॉप 10 सबसे अमीर भारतीयों के नाम?
Zee News
Forbes richest indians: मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, वह भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. सूची (फोर्ब्स लिस्ट 2024) के अनुसार गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं. उनकी नेटवर्थ में 36.8 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है.
Forbes richest indians: 2024 फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची (World’s Billionaires Forbes’ 2024 list) में 200 भारतीयों को जगह मिली है, जबकि पिछले साल यह संख्या 169 थी. इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41% अधिक है. सूची (फोर्ब्स लिस्ट 2024) में शीर्ष पर मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बन गए हैं.