![February 2022 : फरवरी में इस राशि में बन रही हैं 5 ग्रहों की युति, इन तीन राशियों के लिए भारी है ग्रहों का ये महासंयोग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/01/31/30170f66dcfc2fe7a8f38359283f3df8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
February 2022 : फरवरी में इस राशि में बन रही हैं 5 ग्रहों की युति, इन तीन राशियों के लिए भारी है ग्रहों का ये महासंयोग
ABP News
February 2022 : फरवरी में ग्रहों की स्थिति में होने वाला परिवर्तन बहुत ही विशेष है. एक राशि में एक साथ 5 ग्रहों की युति बनने जा रही है.
February 2022 : फरवरी का माह आरंभ हो चुका है. पंचांग के अनुसार फरवरी माह का आरंभ अमावस्या की तिथि से हो रहा है. इस अमावस की तिथि को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से फरवरी का महीना विशेष होने जा रहा है.
मकर राशि में होगी सबसे बड़ी हलचलफरवरी के महीने में सबसे बड़ी हलचल मकर राशि में देखने को मिलने जा रही है. मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है. यानि मकर राशि में 5 ग्रहों की युति बनने जा रही है. इसे महासंयोग भी कहा जा रहा है. मकर राशि में बनने वाले इस महासंयोग का मेष से लेकर मीन राशि तक पर प्रभाव देखने को मिलेगी. वहीं ये पंचग्रही योग कुछ राशियों के लाभकारी तो कुछ के लिए कष्टकारी साबित होगा.