![Explainer: CBSE 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 फॉर्मूले पर होगा तय, समझिए पूरा गणित](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/05/27/0664d2a76efc450a1c02fd3731e9ee35_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Explainer: CBSE 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 फॉर्मूले पर होगा तय, समझिए पूरा गणित
ABP News
CBSE 12वीं क्लास के छात्रों के मार्क्स के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं के नतीजों के आधार पर क्रमश: 30:30:40 का फॉर्मूला अपनाएगी. यहां समझिए पूरा गणित
कोरोना महामारी के चलते इस साल CBSE 12वीं बोर्ड के एग्जाम कैंसिल हो गए हैं. ऐसे में बच्चों के मार्क्स की मार्किंग किस आधार पर होगी, इस फॉर्मूले का एलान हो गया है. सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों को मार्क्स देने की प्रक्रिया आज सुप्रीम कोर्ट में बतायी. 12वीं क्लास के छात्रों का रिजल्ट उनके 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा में 30:30:40 फॉर्मूला के आधार पर आएगा. 31 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. यहां समझिए आखिर क्या फॉर्मूला.. क्या है 30:30:40 फॉर्मूलासीबीएसई के 13 सदस्यीय पैनल ने 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए 30:30:40 के अनुपात का फॉर्मूला तय किया है. मतलब छात्र के 10वीं का 30 फीसदी वैटेज, 11वीं का 30 फीसदी वैटेज और 12वीं का 40 फीसदी वैटेज के आधार पर 12वीं के कुल मार्क्स के तय किए जाएंगे. छात्र के 10वीं और 12वीं क्लास के बेस्ट तीन सब्जेक्ट के 30 फीसदी मार्क्स लिए जाएंगे. वहीं 12वीं में यूनिट पेपर्स, टर्म व प्रेक्टिकल के 40 फीसदी मार्क्स जोड़े जाएंगे. इसके बाद इन तीनों को जोड़कर कुल मार्क्स कैलकुलेट किए जाएंगे.More Related News