
Eid-ul-Fitr 2021: कल मनाई जाएगी ईद, जानें- क्या है चांद का महत्व
NDTV India
भारत में कल ईद मनाई जाएगी. जानिए किस समय देखा गया चांद और क्या है इसका महत्व.
Eid-ul-Fitr 2021: ईद सबसे प्रमुख इस्लामी त्योहारों में से एक है जो शव्वाल महीने में मनाया जाता है. इस मौके पर मुस्मिल समुदाय महीने भर के रमजान के रोजे खत्म होने का जश्न मनाते हैं. बता दें, रमजान के महीने भर के उपवास के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद ईद का पर्व शुरू होता है. सभी बेसब्री से चांद दिखने का इंतजार करते हैं. भारत में 14 मई 2021 यानी कल ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.More Related News