
Eclipse 2022 Dates Timings: जानिए अगले साल कितने सूर्य-चंद्र ग्रहण लगेंगे, क्या होगा समय और सूतक का हाल
ABP News
Eclipse 2022 Dates Timings: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर तो सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा. इस साल लगे चारों ग्रहण उपछाया थे, आइए जानते हैं अगले साल 2022 में कुल कितने ग्रहण लगेंगे.
Eclipse 2022 Dates, Timings: इस साल के दोनों अंतिम ग्रहण का समय नजदीक आ चुका है. चंद्र ग्रहण कल यानी कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है तो अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा. ये दोनों की उपछाया होने से इस दौरान सूतक मान्य नहीं होगा. वहीं ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक अगले साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा और 15 दिन बाद 15 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी प्रभावी होगा. ग्रहण का प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा.
2022 साल का पहला सूर्य ग्रहण कब (First Solar Eclipse 2022 in India) पंचांग अनुसार साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार 2022 को 12:15 से 04:07 बजे तक रहेगा. यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में मिलेगा. खगोलशास्त्रियों के अनुसार 18 साल के अंदर कुल 41 सूर्य ग्रहण लगते हैं, लेकिन एक साल में अधिकतम पांच ग्रहण हो सकते हैं.