
Divyanka Tripathi Photo: दिव्यांका त्रिपाठी का मॉडर्न ब्राइडल लुक देख फैंस हुए कायल, लाल जोड़े में लग रहीं बेहद खूबसूरत
ABP News
Divyanka Tripathi Latest Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फोटो में दुल्हन बनीं दिव्यांका बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
Divyanka Tripathi Latest Photoshoot For Bazaar Magazine: टीवी पर अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग बेहद शानदार है, 17 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. हालांकि इसके बाद भी एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल होना पड़ता है. लेकिन छोटे पर्दे की इशिता यानी दिव्यांका ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देना बहुत अच्छे से जानती हैं. इसी बीच वो अपनी एक लेटेस्ट फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. दिव्यांका (Divyanka) की लेटेस्ट फोटोशूट को खूब पसंद किया जा रहा है.
ये है मोहब्बतें फेम (Yeh Hai Mohabbatein) एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो मॉडर्न दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं. लाल जोड़े में दिव्यांका किसी अप्सरा से बिल्कुल भी कम नहीं लग रही हैं. दिव्यांका की खूबसूरती में चार चांद उनकी प्यारी सी स्माइल लगा रही है. दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने ये फोटोशूट Bazaar मैगजीन के लिए करवाया है. इस मैगजीन के नवंबर एडिशन में दिव्यांका त्रिपाठी कवर गर्ल बनी हुई दिखाई दे रही हैं. अगर आप दिव्यांका त्रिपाठी के फैन नहीं हैं तो उनकी इस तस्वीर को देख जरूर बन जाएंगे.