
Dhoni Video: घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
ABP News
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक वीडियो में घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आए हैं. यह वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है और इसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद अपने परिवार के पास रांची में रह रहे हैं. धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ-साथ अपने पालतू जानवरों के साथ भी समय बिता रहे हैं. धोनी सोशल मीडिया पर भले ही कम एक्टिव रहती हों लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और परिवार की फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं. साक्षी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस करते दिख रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा- तेज, मजबूत. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो घोड़ा और धोनी आपस में ही रेस कर रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.More Related News