Delhi Yamuna Pollution: यमुना में बह रहा है जहरीला पानी, यमुना की सफाई का वादा कब पूरा करेंगे केजरीवाल ?
ABP News
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के हालात चिंताजनक बने हुए हैं. गौरतलब है कि यमुना का पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है लेकिन सरकार तमाम वादों के बावजूद यमुना की सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रही है.
Delhi Yamuna: दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर जितनी सरकारें आईं सबने बड़े बड़े वादे किए. अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली की कुर्सी पर बैठने से पहले और बाद में कई दावे कर चुके हैं. लेकिन यमुना की हालत जस की तस बनी हुई है. यमुना के पानी पर जमी सफेद चादर ऐसी लगती है जैसे बर्फ जमी हो लेकिन ये बर्फ की चादर नहीं बल्कि सफेद झाग है. जो फैक्ट्रियों और कारखानों से निकलने वाले गंदे पानी से बनता है.
केजरीवाल की यमुना सफाई के वादे खोखले
More Related News