
Delhi में बाढ़ का खतराः यमुना नदी में छोड़ा गया इतना पानी कि कभी भी डूब सकते हैं ये इलाके
Zee News
आम तौर पर, बराज पर प्रवाह दर 352 क्यूसेक है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा से पानी का बहाव बढ़ जाता है. बराज से पानी दिल्ली पहुंचने में करीब दो से तीन दिन लगते हैं.
नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में कहा, ‘‘शाम चार बजे हथिनीकुंड बराज से 1,05,453 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के चलते पहली चेतावनी जारी की गई है.
More Related News