
Dassehra 2021: दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ और पटना में जानें रावण दहन का सही टाइम, रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद का भी किया जाएगा दहन
ABP News
Ravan Dahan Timings 2021: 15 अक्टूबर 2021 को विजय दशमी (Vijayadashami 2021) यानि दशहरा का पर्व है. इस दिन रावण दहन किया जाता है. रावण दहन का सही समय क्या है, आइए जानते हैं.
Ravan Dahan Timings 2021: दशहरा का पर्व पूरा देश माना रहा है. पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को सत्य की असत्य पर जीत के रूप में मनाया जाता है. विजय दशमी का पर्व ये बताता है कि सही और उचित मार्ग को अपनाने से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है. इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा की जाती है. भगवान राम का जीवन उच्च आर्दशों का प्रतीक है. भगवान राम के जीवन से प्ररेणा लेकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है. दशहरा का पर्व भगवान राम को समर्पित है. भगवान राम ने आज के ही दिन अहंकारी रावण का वध किया था और संपूर्ण धरती पर सत्य की जीत कराई थी. आज के दिन रावण के पुतले को दहन करने की भी परंपरा है. पंचांग के अनुसार आपके शहर में रावण दहन कितने बजे होगा (Ravan Dahan Kitne Baje hoga)आइए जानते हैं-
दिल्ली में रावण दहन का समय (delhi me Ravan Dahan)पंचांग के अनुसार 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को दिल्ली में रावण दहन का समय शाम छह बजे होगा.