![Cyclone Yaas: ताउते के बाद अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है ‘यास’, ओडिशा-बंगाल के तटों को कर सकता है पार](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/05/22/9d3569e78a7765b8397ae61bf304bdf2_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Cyclone Yaas: ताउते के बाद अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है ‘यास’, ओडिशा-बंगाल के तटों को कर सकता है पार
ABP News
शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना. कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के गठन का पहला चरण होता है,
नई दिल्ली: चक्रवात 'ताउते' के बाद एक अब चक्रवता यास खतरा बन सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि चक्रवात यास के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है. शनिवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना. कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात के गठन का पहला चरण होता है. यह आवश्यक नहीं है कि सभी निम्न दबाव वाले क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हैं.More Related News