![CSK से जल्द अलग हो जाएंगे MS Dhoni, Aakash Chopra ने कर दिया बड़ा दावा](https://hindi.cdn.zeenews.com/hindi/sites/default/files/2021/05/26/832857-ms-dhoni-csk.jpg)
CSK से जल्द अलग हो जाएंगे MS Dhoni, Aakash Chopra ने कर दिया बड़ा दावा
Zee News
दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक MS Dhoni अब बढ़ती उम्र के चलते अपनी बल्लेबाजी की लय खो रहे हैं. पिछले दो साल CSK के लिए खेलते हुए धोनी की पुराने समय जैसी फिटनेस नजर नहीं आई.
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब बढ़ती उम्र के चलते अपनी बल्लेबाजी की लय खो रहे हैं. पिछले दो साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए धोनी की पुराने समय जैसी फिटनेस नजर नहीं आई. इसी बीच अब एक पूर्व खिलाड़ी ने ये तक दावा कर दिया है कि धोनी आने वाले समय में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दावा किया है कि धोनी (MS Dhoni) कुछ ही समय बाद अपने आप सीएसके का साथ छोड़ देंगे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'रीटेन करने वालों में सीएसके एमएस धोनी को सबसे ऊपर रखेगी. लेकिन अगर आप धोनी से पूछें तो वो खुद ही कह देंगे कि आप मुझे अब टीम में रीटेन क्यों कर रहे हैं. वो टीम के साथ अगले तीन सालों तक नहीं रहने वाले.'More Related News