![Covid-19 Vaccine: देश में अब तक 74 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/09/08/95bad137b691957b5b8adb645530248f_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Covid-19 Vaccine: देश में अब तक 74 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना वैक्सीन की डोज
ABP News
Covid-19 Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने ट्वीट किया कि 100% वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक देने के लिए इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बधाई.
Covid-19 Vaccine: सिक्किम, दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, लद्दाख और लक्षद्वीप में सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीकों की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है और देश में रविवार तक लोगों को दी गयी खुराकों की संख्या 74 करोड़ से अधिक हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कोविन पोर्टल से मिले आंकड़े के अनुसार रविवार को रात आठ बजे तक टीकों की करीब 50,25,159 खुराक दी गईं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक देने के लिए इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बधाई. इन क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों की लगन और प्रतिबद्धता विशेष रूप से सराहनीय है.’ इस ट्वीट के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय ने एक चार्ट भी साझा किया, जिसमें दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव (6.26 लाख खुराक), गोवा (11.83 लाख खुराक), लद्दाख (1.97 लाख खुराक) और सिक्किम (5.10 लाख खुराक) सहित विभिन्न राज्यों का जिक्र है. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत योग्य आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है.More Related News