
Constipation Remedies: कब्ज का भूत भगाएंगे ये फूड्स, कुछ परहेज भी है जरूरी
Zee News
कब्ज की समस्या पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो यह आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए अभी जानें कि कब्ज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
कॉन्स्टिपेशन मतलब कब्ज, भईया इससे भगवान दूर ही रखे तो बेहतर है। यह डायलॉग हर उस इंसान की जुबान पर होगा, जिसने कब्ज की दिक्कत झेली है। कब्ज न सिर्फ आपके मूड की बैंड बजा सकता है, बल्कि आप दिनभर दिल से काम नहीं कर पाते हैं। मगर कुछ फूड्स के सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ कुछ फूड्स से परहेज भी जरूरी है। आइए, जानते हैं कि कब्ज की समस्या के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? कब्ज को दूर करने के लिए क्या खाएं? 1. सब्जियां- शरीर के लिए सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं और कुछ सब्जियां तो कब्ज की समस्या भी दूर करने में मदद कर सकती हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए ब्रोकली, पके आलू, टमाटर, गाजर और मटर का खास सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत बन सकता है।More Related News